ePaper

40 साल बाद रमेश सिप्पी के लिए फिर नाचेगी बसंती

Updated at : 13 Aug 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
40 साल बाद रमेश सिप्पी के लिए फिर नाचेगी बसंती

मुंबई:निर्देशक रमेश सिप्पी एक बार फिर बसंती यानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. लगभग चार दशक के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्‍म की कहानी थोड़ी अलग है. फिल्‍म में हेमा ने एक ऐसी महिला […]

विज्ञापन

मुंबई:निर्देशक रमेश सिप्पी एक बार फिर बसंती यानी अभिनेत्री हेमा मालिनी को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं. लगभग चार दशक के बाद दोनों एक साथ किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. बताया जा रहा है कि यह एक कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्‍म की कहानी थोड़ी अलग है.

फिल्‍म में हेमा ने एक ऐसी महिला का किरदार नि भाया है जो अपने बेटी के प्रेमी से ही प्यार कर बैठती है.इससे पहले हेमा ‘अंदाज’, ‘सीता और गीता’ और ‘शोले’ जैसी सिप्पी की हिट फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा चुकीं हैं. ‘शिमला मिर्ची’ नाम की इस फिल्‍म में राजकुमार राव अभिनेता के तौर पर नजर आने वाले हैं जबकि फिल्‍म में उनकी बेटी का किरदार राकुल प्रीत सिंह निभातीं नजर आयेंगी.

राजकुमार राव ने कहा कि मैं हेमा मालिनी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करने को लेकर बेहद रोमांचित हूं. हेमा मालिनी के साथ काम करना सपने के पूरे होने जैसा है. खबरों की माने तो फिल्म को शिमला में शूट किया जायेगा जिसकी शूटिंग सिंतबर में शुरू होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola