ePaper

प्रियंका ने कराया बिग बी को इंतजार

Updated at : 11 Aug 2014 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका ने कराया बिग बी को इंतजार

यह बात तो जगजाहिर है कि बिग बी यानी अमिताभ बच्चन वक्त के बिल्कुल पाबंद हैं. सो, वह अपने काम के प्रति इतने प्रतिबद्ध हैं कि वह कभी देर नहीं करते. लेकिन बिग बी के ये गुण बॉलीवुड के अन्य कलाकारों में नहीं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा केबीसी के सेट पर पहुंची थीं. अपनी […]

विज्ञापन

यह बात तो जगजाहिर है कि बिग बी यानी अमिताभ बच्चन वक्त के बिल्कुल पाबंद हैं. सो, वह अपने काम के प्रति इतने प्रतिबद्ध हैं कि वह कभी देर नहीं करते. लेकिन बिग बी के ये गुण बॉलीवुड के अन्य कलाकारों में नहीं.

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा केबीसी के सेट पर पहुंची थीं. अपनी फिल्म मैरी कॉम के प्रोमोशन के लिए. शो की शूटिंग यशराज में चल रही थी. पहले खबर थी कि प्रियंका रात के 9 बजे ही शूटिंग शुरू कर देंगी और अमिताभ कब से तैयार होकर बैठे थे. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोगों को भी प्रियंका के इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था.लेकिन प्रियंका अपनी लेटलतीफी की वजह से वक्त पर पहुंची ही नहीं.

उन्होंने लगभग 2 घंटे तक अमिताभ को इंतजार कराया. लेकिन अमिताभ काम के प्रति हमेशा अपना समर्पण दिखाते हैं. उन्होंने चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी. प्रियंका मैरी कॉम का पात्र निभा रही हैं और प्रियंका को कम से कम यह बात तो एक स्पोर्ट्स पर्सन से सीखना ही चाहिए कि वक्त की क्या कीमत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola