ePaper

दो साल पहले शूट किया गया था ''पीके'' का पोस्टर

Updated at : 11 Aug 2014 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
दो साल पहले शूट किया गया था ''पीके'' का पोस्टर

मुंबई:अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर को लेकर चर्चे में हैं. मिड डे रिपोर्ट में छपी खबर की माने तो उनका यह पोस्टर दो साल पहले ही शूट किया गया था. फिल्म पीके की शूटिंग शुरु होने के पहले ही इसके पोस्टर के लिए आमिर ने फोटोशूट करवाया था. […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘पीके’ के पोस्टर को लेकर चर्चे में हैं. मिड डे रिपोर्ट में छपी खबर की माने तो उनका यह पोस्टर दो साल पहले ही शूट किया गया था.

फिल्म पीके की शूटिंग शुरु होने के पहले ही इसके पोस्टर के लिए आमिर ने फोटोशूट करवाया था. बताया जा रहा है कि उनदिनों आमिर फिल्म ‘धूम-3’ की शूटिंग में व्यस्त थे.

यह पोस्टर इसलिए विवाद में आ गया है क्योंकि इसमें आमिर न्यूड नजर आ रहे हैं. वे एक रेलवे ट्रेक में बिना कापड़ों के खड़े हैं और उनके हाथ में एक टेप रिकार्डर है. यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है.आमिर हर फिल्‍म में कुछ अलग करना चाहते हैं इसलिए वे फिल्मों के मामले में काफी चूजी हैं.

खबरों की माने तो फिल्‍म पीके का अगला पोस्टर 15 अगस्त को रिलीज किया जायेगा.अब देखना है कि पीके का अगला पोस्टर कैसा होता है क्या इसको लेकर फिर विवाद पैदा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola