खास बातचीत: फिटनेस के लिए जैस्मिन भसीन ने छोड़ दिया फेवरेट पिज्जा और बटर चिकन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Dec 2019 12:33 PM
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई पिछली बार ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में नजर आयी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन जल्द ही ‘नागिन 4’ में नयनतारा की भूमिका में दिखेंगी. जैस्मिन की मानें, तो इस शो की वजह से वह सख्त डाइट पर हैं. वह खान-पान को लेकर थोड़ी भी कोताही नहीं बरत रहीं, क्योंकि ‘नागिन’ के […]
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई
नाश्ते में पोहा खाना है पसंद: जैस्मिन भसीन ने कहा कि जब मैं सुबह उठती हूं, तो क्लोरोफील पानी पीती हूं, जो मेरी बॉडी से सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देता है. उसके बाद मैं भिगोए हुए पांच बादाम खाती हूं. नाश्ते में एग फ्राई के साथ ब्लैक कॉफी लेती हूं या फिर कभी-कभी नाश्ते में ब्राउन राइस से बना पोहा लेती हूं. लंच में मैं जवार की रोटी के साथ चिकन लेती हूं. अगर चिकन खाने का मन नहीं होता, तो दाल-सब्जी के साथ बाजरे की रोटी लेती हूं. रात को डिनर में रोटी या चावल नहीं खाती. भुनी हुई मछली या चिकन या फिर दाल और सब्जी. मैं पहले हफ्ते में एक दिन पसंदीदा चीजें खाती थी, लेकिन अब नो चीट डे. मेरा पसंदीदा पिज्जा और बटर चिकन सब खाना बंद कर दिया है. मैं हाइ फैट फ़ूड्स और अत्यधिक मीठी चीजों से परहेज करती हूं. पानी बहुत पीती हूं, इससे मेरी स्किन हाइड्रेट रहती है और भरपूर नींद लेती हूं. खाने-पीने और एक्सरसाइज के साथ नींद पूरी लेने में कोई कंजूसी नहीं करती.
बेस्ट कॉम्पलिमेंट: मेरी खूबसूरती को लेकर अक्सर मुझे तारीफें मिलती रहती हैं. मैं लोगों से जानती हूं कि मेरे नैन-नक्श नशीले हैं और मैं बहुत फ्रेश भी दिखती हूं. मुझे ये कॉम्पलिमेंट सबसे ज़्यादा मिलते हैं. ये कॉम्पलिमेंट मुझे बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते हैं. जिम में और पसीना बहाने का मन होता है. जब आप फिट होते हैं, तो कितने भी घंटे काम करते हो, तो आप जल्दी थकते नहीं. हमेशा फ्रेश दिखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










