शूटिंग के लिये बैडमिंटन कोर्ट में लौटीं परिणीति, गर्दन में लगी थी चोट

मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के जीवन पर आधारित अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी. गर्दन में चोट के चलते उन्होंने 10 दिनों तक शूटिंग से छुट्टी ली थी. परिणीति को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के आसपास दर्द के चलते चिकित्सकों ने कम से कम एक सप्ताह […]
मुंबई : अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के जीवन पर आधारित अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी. गर्दन में चोट के चलते उन्होंने 10 दिनों तक शूटिंग से छुट्टी ली थी. परिणीति को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के आसपास दर्द के चलते चिकित्सकों ने कम से कम एक सप्ताह बैडमिंटन नहीं खेलने की सलाह दी थी.
अभिनेत्री को बुधवार को फिल्म की शूटिंग करनी थी, जिसमें उन्हें आठ घंटे तक बैडमिंटन खेलना था. परिणीति ने एक बयान में कहा, "हां, यह बात सही है. अब मैं सौ फीसदी स्वस्थ हूं और मैं बैडमिंटन कोर्ट में आने और दोबारा खेलने का इंतजार नहीं कर सकती.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं अपनी फिल्म सायना की पूरी टीम और चिकित्सकों की टीम को उनके बहुमूल्य सहयोग के लिये धन्यवाद देती हूं, जिनकी वजह से मैं बहुत जल्दी ठीक होकर कोर्ट में वापस लौट आई."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




