टी-सीरिज ने किए ‘बंगिस्तान’ और ‘ दिल धकडने दो’ के संगीत अधिकार हासिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 5:06 PM
मुंबई: टी-सीरिज ने दो फिल्मों के संगीत अधिकार हासिल किए है. भूषण कुमार की टी-सीरिज ने जोया अख्तर की ‘दिल धकडने दो’ और रितेश देशमुख तथा जैक्लीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘बंगिस्तान’ के संगीत अधिकार खरीदे हैं. भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक्सेल से हमारा संबंध ‘दिल चाहता है’ के दिनों से है. […]
मुंबई: टी-सीरिज ने दो फिल्मों के संगीत अधिकार हासिल किए है. भूषण कुमार की टी-सीरिज ने जोया अख्तर की ‘दिल धकडने दो’ और रितेश देशमुख तथा जैक्लीन फर्नांडिस अभिनीत फिल्म ‘बंगिस्तान’ के संगीत अधिकार खरीदे हैं.
भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ एक्सेल से हमारा संबंध ‘दिल चाहता है’ के दिनों से है. एक्सेल एंटरटेनमेंट के पास भविष्य के लिए कुछ रोमांचित योजनाएं हैं और हम ‘दिल धकडने दो’ और ‘बंगिस्तान’ के अधिकार हासिल करके खुश है.’’
एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिद्धवानी ने कहा कि हमारी अगली फिल्म में टी-सीरिज हमारा सहयोगी है इसके लिए हमें खुशी है. हमने टी-सीरिज के साथ मिलकर ‘दिल चाहता है’, रॉक ऑन, सहित कई कामयाब एल्बम दी हैं और हम भविष्य की परियोजनाओं के लिए टी-सीरिज के साथ सहयोग की उम्मीद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










