अभी कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं:धनुष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2014 4:14 PM
फिल्म ‘रांझना’ के अभिनेता धनुष फिलहाल किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहें है. ‘एथिर नीचल’ के निर्देशक दुरई के साथ नई फिल्म करने की अफवाहों का खंडन करते हुए अभिनेता धनुष ने कहा है कि यह खबर सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह कोई नई तमिल फिल्म नहीं कर रहे हैं. अभी […]
फिल्म ‘रांझना’ के अभिनेता धनुष फिलहाल किसी भी फिल्म में काम नहीं कर रहें है. ‘एथिर नीचल’ के निर्देशक दुरई के साथ नई फिल्म करने की अफवाहों का खंडन करते हुए अभिनेता धनुष ने कहा है कि यह खबर सही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वह कोई नई तमिल फिल्म नहीं कर रहे हैं. अभी वे एकदम फ्री है.
धनुष ने सोमवार को अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘दोस्तों मैंने अभी किसी फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है. जब भी मैं कोई नई फिल्म करूंगा, आपको पहले बताऊंगा.’
धनुष के ‘एथिर नीचल’ का निर्माता बनने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह निर्देशक दुरई के साथ काम करने जा रहे हैं.अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘विल्ला इल्ला पत्ताधारि’ की सफलता का आनंद ले रहे धनुष के पास तमिल फिल्म ‘अनिगन’ और आर. बालकृष्णन की ‘शमिताभ’ है.
धनुष ने फिल्म करने की सभी खबरों को झूठा बताया है. धनुष बॉलीवुड फिल्म ‘रांझना’ से चर्चे में रहें थे. फिल्म में इनके आपोजिट सोनम कपूर ने काम किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










