क्रिकेटर के एल राहुल संग लिंक-अप की खबरों पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री लगभग 2 सालों बाद इस फिल्म से वापसी करने जा रही है. इससे पहले अथिया अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं. ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर […]
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अभिनेत्री लगभग 2 सालों बाद इस फिल्म से वापसी करने जा रही है. इससे पहले अथिया अभिनेता अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आई थीं. ‘मोतीचूर चकनाचूर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है. इसी बीच अथिया और क्रिकेटर के एल राहुल के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं. अब अभिनेत्री ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
मीडिया पर आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, अथिया का दिल भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल पर आ गया है. हाल ही में अभिनेत्री ने इस बारे में बॉलीवुडलाइफ से खुलकर बात की.
बॉलीवुडलाइफ ने जब उनसे पूछा कि क्या लिंकअप की खबरों से उनपर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो उन्होंने बताया,’ मैं समझ रही हूं कि आपका इशारा किस तरफ है. मैं आपको इस बारे में कुछ भी नहीं बताने वाली हूं. मैंने कभी पर्सनल लाईफ के बारे में कोई बात नहीं है और आज भी इस बारे में कुछ नहीं कहूंगी.’
इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, आनेवाले दिनों में क्या वो अपने पिता सुनील शेट्टी के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी ? अभिनेत्री ने बताया,’ बिल्कुल, मैं अपने पिता के साथ काम करना चाहती हूं, फिलहाल कोई अच्छी स्क्रिप्ट मेरे पास नहीं आई है. जैसे ही हमारे पास कोई ऐसी स्क्रिप्ट आयेगी, हम जरूर साथ काम करेंगे.’
बता दें कि, मोतीचूर चकनाचूर में अथिया के आपोजिट नवाजुद्दीन सिद्दिकी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में अथिया एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. उनका देसी अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. पहली बार दोनों सितारे एकसाथ काम करने जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




