Khatron Ke Khiladi 15 में भाग लेने पर भरहाना भट्ट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तुरंत हामी नहीं भरी

Updated:
विज्ञापन
Farrhana Bhatt

फरहाना भट्ट फोटो- इंस्टाग्राम

रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी 15 में फरहाना भट्ट जबरदस्त स्टंट करती दिखाई देंगी. उन्होंने शो करने को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तुरंत इसे हां नहीं कहा था.

विज्ञापन

कलर्स टीवी का चर्चित स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 जल्द ही दर्शकों के बीच वापसी करने जा रहा है. रोहित शेट्टी शूटिंग कंटेस्टेंट्स संग शुरू कर चुके हैं. इस बार बिग बॉस 18 से पहचान बनाने वाली फरहाना भट्ट भी शो का हिस्सा बनने जा रही हैं. उन्होंने अपनी जिंदगी में आए बदलावों को लेकर खुलकर बात की.

फरहाना भट्ट ने अपनी जिंदगी में आए बदलाव को लेकर बात की

फरहाना भट्ट ने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. अब उनके अंदर एक नया डर पैदा हो गया है. फरहाना ने कहा कि जब इंसान को पहचान और शोहरत मिलती है, तो जिंदगी पहले जैसी नहीं रहती. काम की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग उनके स्वभाव को सही तरीके से समझ नहीं पाते और उन्हें गलत समझ लिया जाता है.

खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनने पर क्या बोली फरहाना भट्ट

खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा बनने पर फरहाना ने बताया कि शुरुआत में वह इस शो के लिए तैयार नहीं थीं. बिग बॉस खत्म होने के तुरंत बाद उनकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल रहा था. उन्हें मुंबई में खुद को सेट करना था और अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना था. इसी वजह से उन्होंने शो के लिए तुरंत हामी नहीं भरी. काफी समय तक सोचने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि उन्हें यह मौका नहीं छोड़ना चाहिए. फरहाना ने कहा कि जैसे ही उन्हें शो के बारे में दोबारा बताया गया, वह खुद को रोक नहीं पाईं.

फरहाना ने अपनी लाइफ में आए बदलाव पर बात की

फरहाना ने यह भी माना कि बिग बॉस के बाद उनके नेचर में काफी चेंजेंस आए हैं. उन्होंने कहा कि शो से बाहर आने के बाद नॉर्मल लाइफ में ढलने में उन्हें करीब दो हफ्ते लगे. अब वह पहले की तरह तुरंत रिएक्शन नहीं देती, बल्कि सोच समझकर जवाब देती हैं. उनके मुताबिक अब छोटी-छोटी चीजें उन्हें ज्यादा प्रभावित नहीं करतीं.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar TV Premiere: अब टीवी पर देखिये धुरंधर, जानिए किस चैनल पर आएगी रणवीर सिंह की फिल्म

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola