बिपाशा बसु की मांग में सिंदूर भरते वक्त करण से हो गई बड़ी चूक, VIDEO
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2019 11:21 AM
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सिंदूर खेला में हिस्सा लिया. इससे जुड़ा एक वीडियो बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करण पत्नी बिपाशा की मांग में सिंदूर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने दुर्गा पूजा के अवसर पर सिंदूर खेला में हिस्सा लिया. इससे जुड़ा एक वीडियो बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करण पत्नी बिपाशा की मांग में सिंदूर भर रहे हैं. लेकिन इस दौरान उनसे बड़ी चूक हो गई. करण ने जैसे ही बिपाशा के मांग में सिंदूर भरना शुरू किया एक शख्स ने उनका हाथ पकड़ लिया. उस शख्स ने बताया कि मांग में सिंदूर पीछे की तरफ से नहीं भरा जाता.
वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह शख्स करण को बता रहे हैं कि सिंदूर माथे से ऊपर ही तरफ भरा जाता है. दरअसल करण उलटा सिंदूर भर रहे थे. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने करण और बिपाशा को आड़े हाथों लिया.
https://www.instagram.com/p/B3WmzW7jdNC/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
हालांकि, कई यूजर्स ने इस कपल को इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक बताया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों पति-पत्नी को एक साथ होने पर काफी प्यारे लगने जैसे कमेंट्स भी दिये. बता दें कि, करण से शादी के बाद बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली है. हालांकि वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










