''साफ-सुथरी'' फिल्‍मों में दर्शक मुझे पसंद नहीं करते-इमरान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jul 2014 10:51 AM

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड में किसिंग स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं. उनके साथ इस फिल्म में पाकिस्तानी मॉडल हुमैमा नजर आने वाली हैं. यूं तो इमरान हाशमी के साथ कई अभिनेत्रियों ने हॉट सीन दिये हैं लेकिन उनकी फिल्म मर्डर […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड में किसिंग स्टार के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म राजा नटवरलाल के प्रमोशन में व्यस्त हैं.

उनके साथ इस फिल्म में पाकिस्तानी मॉडल हुमैमा नजर आने वाली हैं. यूं तो इमरान हाशमी के साथ कई अभिनेत्रियों ने हॉट सीन दिये हैं लेकिन उनकी फिल्म मर्डर में जिस प्रकार के सीन फिल्‍माये गये थे उसे आज तक फैंस भूल नहीं पाये हैं.

हॉलीवुड मूवी ‘अनफेथफुल’ से प्रेरित मर्डर वर्ष 2004 में रिलीज हुई. इस फिल्म ने मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी के करियर में निर्णायक मोड़ निभाया और दोनों स्टार बन गए. बोल्ड कथानक, हॉट सीन और मधुर गानों का नशा दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला.

महेश भट्ट ‍द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया. अनु मलिक द्वारा संगीत बद्ध किए गाने ‘भीगे होंठ’, ‘कहो ना कहो’, ‘दिल को हजार बार’, ‘जाना जाने जाना’ आज भी फैंस के जुबान पर हैं. मर्डर के बाद हिंदी फिल्मों में बोल्डनेस बढ़ गई. मर्डर में मल्लि‍का ने टॉपलेस होकर कई सीन दिये. 2011 में मर्डर 2 और 2013 में मर्डर 3 नाम से इसके सीक्वल भी रिलीज किए गए लेकिन मर्डर की तरह इन्हें सफलता नहीं मिल पायी.

मर्डर के बाद मल्लिका ने कई फिल्मों में हॉट सीन दिये लेकिन धीरे-धीरे उनका जादू दर्शकों के सिर से उतरता गया. कुछ ऐसा ही इमारान के साथ भी हुआ. पहले उनके किसिंग सीन को देखने दर्शक लाइन लगाकर टिकट लेते थे बाद में एक ही तरह के दृश्‍य देखकर दर्शक उब गये.

अब इमरान को दर्शकों का टेस्ट पता चल चुका है. राजा नटवरलाल में वे ऐसे दृश्‍यों से खुद को अलग रखना चाहते थे लेकिन कुछ सीन उन्हें किसिंग वाले करने ही पड़े.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola