ePaper

Photo : रेखा की खूबसूरती के कायल हुए फैंस, व्‍हाइट आउटफिट में दिखा ऐसा अवतार

Updated at : 11 Sep 2019 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
Photo : रेखा की खूबसूरती के कायल हुए फैंस, व्‍हाइट आउटफिट में दिखा ऐसा अवतार

सदाबहार अभिनेत्री रेखा अक्‍सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह भले ही फिल्‍मों से दूर हों लेकिन अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. दिग्‍गज अदाकारा रेखा किसी भी इवेंट में शामिल हो या फिर किसी पार्टी में उनकी खूबसूरती बरबस ही सबका ध्‍यान खींच लेती है. […]

विज्ञापन

सदाबहार अभिनेत्री रेखा अक्‍सर अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. वह भले ही फिल्‍मों से दूर हों लेकिन अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं. दिग्‍गज अदाकारा रेखा किसी भी इवेंट में शामिल हो या फिर किसी पार्टी में उनकी खूबसूरती बरबस ही सबका ध्‍यान खींच लेती है. अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अक्‍सर कांजीवरम साड़ी में नजर आनेवाली रेखा इस बार कुछ अलग ही अंदाज में दिखीं. हाल ही में रेखा फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के स्‍टोर पर पहुंची थीं.

इस बार रेखा ने साड़ी नहीं बल्कि व्‍हाइट कलर के रेशम का काफ्तान पहना था. व्‍हाइट काफ्तान के साथ उन्‍होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था. उन्‍होंने नॉट हैंडबैंड्स के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था.

https://www.instagram.com/p/B2MfKsHAuNz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

रेखा का बदला हुआ लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘बेहद खूबसूरत.’ एक और यूजर ने उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए लिखा- ‘निशब्‍द.’ एक यूजर ने लिखा- रेखा मैम आप बेहद खूबसूरत हो, आपके लिए उम्र बस एक नंबर है.’ एक और यूजर ने लिखा- ‘रेखा खूबसूरती का रहस्‍य.’

https://www.instagram.com/p/B2MgeAggTgT/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

बीते दिनों गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें अभिनेत्री पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची थीं. गोल्‍डन और पर्पल कलर की साड़ी के साथ रेखा ने मैचिंग हैवी ज्‍वैलरी कैरी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola