बॉलीवुड डेब्यू करेंगी ”पवित्र रिश्ता” फेम आशा नेगी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम कर पॉपुलर हुयीं टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने कुछ दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया. ये बर्थडे उनके लिए स्पेशल साबित हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो वे बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं. राधिका मदान, मृणाल ठाकुर, अंकिता लोखंडे और मौनी राय के बॉलीवुड डेब्यू के बाद अब […]

विज्ञापन

टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में काम कर पॉपुलर हुयीं टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी ने कुछ दिन पहले ही अपना बर्थडे मनाया. ये बर्थडे उनके लिए स्पेशल साबित हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो वे बॉलीवुड डेब्यू करने की तैयारी में हैं. राधिका मदान, मृणाल ठाकुर, अंकिता लोखंडे और मौनी राय के बॉलीवुड डेब्यू के बाद अब आशा के भी फिल्मों में आने की खबर है.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर अनुराग बसु की फिल्म से आशा नेगी फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में वे अभिषेक बच्चन के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं. फिल्म की बात करें तो इसमें 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई जायेंगी. ये एक क्राइम डार्क ह्यूमर बेस्ड फिल्म होगी.

पहले यह अंदेशा लगाया जा रहा था कि ये फिल्म 2007 में आई अनुराग बसु की मूवी लाइफ इन अ मेट्रो का सीक्वल है. मगर अनुराग बसु ने इन अफवाहों का खंडन किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola