Ramayana: क्या रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में होगी ‘पंचायत’ के प्रहलाद चाचा की एंट्री?

Updated:
विज्ञापन

फैसल मलिक और रामायण फिल्म का पोस्टर- इंस्टाग्राम

Ramayana: डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. पंचायत के मशहूर एक्टर प्रहलाद चाचा यानी फैसल मलिक अब इस फिल्म में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

Ramayana: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म रामायण को लेकर नई जानकारी आई है. अब खबर है कि पंचायत से घर-घर में पहचाने जाने वाले एक्टर फैसल मलिक भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं. रिपोर्टस के मुताबिक उन्हें फिल्म में कुंभकरण का किरदार निभाने के लिए चुना गया है.

कुंभकरण के किरदार में दिखेंगे फैसल मलिक

फिल्म में फैसल मलिक रावण के भाई कुंभकरण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं. रामायण की कहानी में कुंभकरण का किरदार काफी शक्तिशाली और खास माना जाता है. मेकर्स इस किरदार को दमदार बनाने के लिए ऐसे कलाकार की तलाश में थे, हालांकि मेकर्स ने अब तक कुछ कन्फर्म नहीं किया है और ना ही फैसल मलिक ने इस बारे में कुछ बताया है.

पहले से जुड़ चुके हैं कई बड़े सितारे

इस फिल्म में पहले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई बड़े नाम जुड़ चुके हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाएंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे. ऐसे में अब फैसल मलिक की एंट्री से फिल्म की स्टारकास्ट और भी मजबूत हो गई है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ कई और बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं. सनी देओल इसमें हनुमान का किरदार निभाएंगे. वहीं रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे. अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में होंगे और इंदिरा कृष्णन माता कौशल्या का किरदार निभाती नजर आएंगी. इसके अलावा लारा दत्ता कैकयी, शीबा चड्ढा मंथरा, विवेक ओबेरॉय विद्युतजीव और काजल अग्रवाल मंदोदरी के भूमिका में दिखाई देंगी.

बडे़ बजट पर बन रही है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण को बड़े बजट पर तैयार किया जा रहा है. मेकर्स इस फिल्म को विजुअल इफेक्ट्स और शानदार कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं, ताकि यह सिनेमाघरों में हमेशा याद किया जाए.

यह भी पढ़ें: फिल्म ‘मुंज्या’ से शरवरी वाघ की चमकी किस्मत, अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स की लगी लाइन

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola