आज से ''किक'' सिनेमाघरों में,ट्रेड पंडित ने कहा,फिल्म 200 करोड़ करेगी पार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2014 7:53 AM
मुंबई:बॉलीवुड में दबंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान की फिल्म किक आज रिलीज हो रही है. इस फिल्म का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था. फिल्म सलमान की अन्य फिल्मों से अलग है. इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज दिखेंगी. किक के गाने पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके […]
मुंबई:बॉलीवुड में दबंग के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले सलमान खान की फिल्म किक आज रिलीज हो रही है. इस फिल्म का फैंस को काफी दिनों से इंतजार था. फिल्म सलमान की अन्य फिल्मों से अलग है. इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज दिखेंगी. किक के गाने पहले ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुके हैं. देखें तस्वीरें…
फिल्म ‘किक’ को देश के 4,000 स्क्रीन पर रिलीज किया जा रहा है. यह भारत की अब तक की सबसे बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी्. यह निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पहली निर्देशित फिल्म है.
‘किक’ 42 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है जिसमें फ्रांस, मालदीव, जर्मनी जैसे परंपरागत बाजार शामिल हैं जबकि मिस्र, ताइवान और चीन में यह फिल्म बाद में रिलीज की जाएगी. घरेलू बाजार में जिस दिन ‘किक’ रिलीज हो रही है उसी दिन विदेश में यह फिल्म कम से कम 700 स्क्रीनों पर रिलीज की जाएगी. सलमान के फैंस पूरी दुनिया में हैं.
फिल्म का स्क्रीनप्ले चेतन भगत ने लिखा है. फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार हैं रणदीप हुड्डा व नवाजुद्दीन सिद्दकी हैं. फिल्म में संगीत दिया है हिमेश रेशिमया, मीत ब्रदर्स अंजान, यो यो हनी सिंह ने. सलमान के प्रशंसक और ट्रेड पंडित यह अनुमान लगा रहे हैं कि ‘किक’ 200 करोड़ के आंकड़े को पार करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










