बिग बी एक ही हैं और एक ही रहेंगे:अभिषेक

जयपुर : बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन ने कहा है कि कोई भी बिग बी (अभिताभ बच्चन) की बराबरी नहीं कर सकता. यहां तक कि मैं भी अपने पिता अमिताभ बच्चन की उचांईयों तक नहीं पहुंच सकता, इसीलिये उन्हें बिग बी के नाम से जाना जाता है. अपनी कबड्डी टीम की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर […]
जयपुर : बॉलीवुड कलाकार अभिषेक बच्चन ने कहा है कि कोई भी बिग बी (अभिताभ बच्चन) की बराबरी नहीं कर सकता. यहां तक कि मैं भी अपने पिता अमिताभ बच्चन की उचांईयों तक नहीं पहुंच सकता, इसीलिये उन्हें बिग बी के नाम से जाना जाता है.
अपनी कबड्डी टीम की तैयारियों का जायजा लेने जयपुर पहुंचे अभिषेक बच्चन ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पहले भी, आज भी और कल भी केवल एक ही अमिताभ बच्चन हैं एक ही हैं और एक ही रहेंगे, मैं जूनियर बच्चन हूं और मुझे उन पर गर्व है और इसलिये लोग उन्हें बिग बी के नाम से जानते हैं,.
सीनियर और जूनियर बच्चन द्वारा शुरु किये गये नये प्रोजेक्ट अमिताभ इन टीवी सीरियल युद्घ और उनके जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के बारे में अभिषेक ने कहा कि इन दोनों में कोई मुकाबला नहीं है. मैं हमेशा किसी भी कार्य को करने से पूर्व बिग बी से चर्चा करता हूं, राय लेकर उनका आर्शीवाद लेता हूं. मैंने सीरियल देखा है और वह महान कार्य कर रहें हैं और मै अपनी टीम की तैयारियों का जायजा लेने में व्यस्त हूं.
जूनियर बच्चन ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बचपन में कबड्डी सिखाई थी और जब वह दिल्ली में पढ़ रहे थे तब उन्होंने कबड्डी खेली थी. उन्होंने कहा कि उनके पिता लीग और उनके टीम के मालिक होने के बारे में बहुत उत्साहित हैं. बिग बी भी टीम की तैयारी का जायजा लेने के लिए आने को इच्छुक थे लेकिन वह नहीं आ पाये.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




