वेकेशन में लीजिए सलमान के महंगे ''किक'' का तोहफा

मुंबईः सलमान खान की आनेवाली फिल्म किक का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन दर्शकों का यह क्रेज उनके लिए महंगा साबित होने वाला है. सलमान की फिल्म टिकट खिड़की पर साधारण फिल्मों के रेट से ज्यादा में बिकने वाली है. किक की टिकटों पर 15 से 20 फीसदी का इजाफा हो सकता […]
मुंबईः सलमान खान की आनेवाली फिल्म किक का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन दर्शकों का यह क्रेज उनके लिए महंगा साबित होने वाला है. सलमान की फिल्म टिकट खिड़की पर साधारण फिल्मों के रेट से ज्यादा में बिकने वाली है. किक की टिकटों पर 15 से 20 फीसदी का इजाफा हो सकता है.
अब यह बॉलीवुड का नया ट्रेंड बनता जा रहा है. कई बड़े सितारों की फिल्मों पर टिकट के दाम बढ़ जाते हैं. खासकर उन फिल्मों पर इसका खासा असर पड़ता है जिनमें बड़े सितारे होते है. ऐसा ही कुछ हुआ था आमिर की धूम थ्री के साथ फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काफी चर्चा शुरु हो गयी थी. कुछ ऐसा ही सलमान की फिल्म किक के साथ हो रहा है. फिल्म के गाने और सलमान के किक लोगों के सिर चढ़कर बोल रहे हैं. इस फिल्म के दो गानें सलमान की आवाज में रिकार्ड किये गये हैं. हालांकि सलमान ने इससे पहले भी कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है लेकिन इस फिल्म के गाने सलमान के लिए बेहद खास थे. उन्होंने ट्वीट करके भी इन गानों का प्रमोशन किया. इस फिल्म के रिलीज से पहले का चर्चा का एक प्रमुख कारण ईद भी है. ईद पर सलमान की फिल्म धमाल मचाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




