अब ''अटैक'' करने को तैयार जॉन

Updated at : 14 Jul 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
अब ''अटैक'' करने को तैयार जॉन

मुंबई :अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपने अभिनय और बेहतरीन फिल्मों के चयन से सबके दिलों पर राज कर रहे हैं. पिछले साल आई उनकी फिल्में परमाणु और सत्यमेव जयते लोगों को काफी पसंद आई थीं. इस साल वो बाटला हाउस को लेकर चर्चा में हैं, जो एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म बताई जा […]

विज्ञापन

मुंबई :अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों अपने अभिनय और बेहतरीन फिल्मों के चयन से सबके दिलों पर राज कर रहे हैं. पिछले साल आई उनकी फिल्में परमाणु और सत्यमेव जयते लोगों को काफी पसंद आई थीं. इस साल वो बाटला हाउस को लेकर चर्चा में हैं, जो एक सत्य घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है.

फिल्म बाटला हाउस के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है. फिल्म का प्रमोशन भी अब शुरू हो रहा है और इसके साथ ही इसके गाने भी रिलीज हो रहे हैं. वहीं जॉन ने लगे हाथों हाल ही में अपनी एक और आने वाली फिल्म का ऐलान कर दिया है

खबर है कि जॉन जल्द ही अटैक नामक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. फिल्म का पोस्टर जारी किया गया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.जॉन ने फिल्म का फर्स्ट लुक और कुछ और जानकारी इसके साथ ही शेयर की है. जॉन ने फिल्म के लुक्स को शेयर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola