Drishyam 3 को मिले जबरदस्त रिस्पांस पर मोहनलाल ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट, कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

दृश्यम 3 मोहनलाल फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फैंस जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी को काफी पसंद कर रहे हैं. अब साउथ एक्टर ने इस प्यार के लिए फैंस का धन्यवाद किया.

विज्ञापन

Drishyam 3: बॉलीवुड अभिनेता मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ आखिरकार 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. वहीं क्रिटिक्स ने भी इसे मिली जुली प्रतिक्रिया दी. अब साउथ एक्टर ने मलयालम फिल्म को इतना प्यार देने के लिए फैंस को शुक्रिया कहा.

विज्ञापन

दृश्यम 3 को जबरदस्त रिस्पांस मिलने पर मोहनलाल ने लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

मोहनलाल ने एक्स पर लिखा, ”दृश्यम 3 को हमने पूरी मेहनत, दिल और सच्चे जज्बातों के साथ बनाया था. दर्शकों से मिला प्यार और शानदार रिएक्शन हमारे लिए बेहद खास है. आपके रिव्यू, आपकी बातें और फिल्म को लेकर महसूस की गई भावनाएं किसी भी नंबर्स से कहीं ज्यादा मायने रखती हैं. दिल से शुक्रिया कि आपने इस सफर को देखा, हर पल से खुद को जोड़ा और जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार को अपने परिवार की तरह अपनाया.” 21 मई को मोहनलाल का जन्मदिन भी था, इसलिए अभिनेता को बाद में फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया. सेलिब्रेशन के एक वीडियो में उन्हें एक बड़ा चॉकलेट केक काटते हुए दिखाया गया, जबकि टीम उनके लिए खुशी से झूम रही थी.

दृश्यम 3 के बारे में

जीतू जोसेफ की ओर से निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म के तीसरे पार्ट में जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने बहुत कुछ झेला है. जॉर्जकुट्टी अब अपनी फैमिली के साथ एक नॉर्मल लाइफ जीना चाहता है. वह अंजू की शादी देखना चाहते हैं ताकि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके. दृश्यम 3 ने sacnilk के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और दुनिया भर में 48.37 करोड़ और भारत में 15.85 करोड़ की कमाई की.

यह भी पढ़ें- Karuppu Collection: ‘करुप्पु’ बनी सूर्या के करियर की सबसे बड़ी फिल्म, 7वें दिन भी नहीं थमी कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola