ePaper

सेक्रेड गेम्स से बिगड़ सकता है इन तीन बड़ी फिल्मों का गणित

Updated at : 10 Jul 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
सेक्रेड गेम्स  से बिगड़ सकता है इन तीन बड़ी फिल्मों का गणित

मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म अब काफी बड़ा हो चुका है. भारत में भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पिछले सालभर के दौरान मजबूती से बढ़े हैं. अच्छे कंटेंट ने जहां सिनेमा और टीवी के अलावा मनोरंजन का एक नया विकल्प दिया वहीं, दोनों के सामने चुनौती भी बनकर खड़ा हुआ है. हॉलिडे वीक में इस 15 […]

विज्ञापन

मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म अब काफी बड़ा हो चुका है. भारत में भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पिछले सालभर के दौरान मजबूती से बढ़े हैं. अच्छे कंटेंट ने जहां सिनेमा और टीवी के अलावा मनोरंजन का एक नया विकल्प दिया वहीं, दोनों के सामने चुनौती भी बनकर खड़ा हुआ है. हॉलिडे वीक में इस 15 अगस्त को ऐसा पहली बार होगा जब वेब सीरीज और सिनेमा में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. नेटफ्लिक्स के लिए भारत की चर्चित वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का ट्रेलर आउट हो गया है.

ट्रेलर के साथ ही यह जानकारी भी दी गयी है कि सीरीज का प्रीमियर हॉलिडे वीक में 15 अगस्त के दिन होगा. भारत में हॉलिडे वीक सिनेमा कारोबार के लिए काफी अहम माना जाता है और इस दौरान छुट्टियों का फायदा उठाने के लिए बड़े सितारों की बड़ी फिल्में रिलीज की जाती है.

इस बार भी 15 अगस्त के दिन तीन बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी. ये हैं- अक्षय कुमार और दूसरे बड़े सितारों से सजी ‘मिशन मंगल’, प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘साहो’, जॉन अब्राहम की ‘बाटला हाउस’.

अब चूंकि हॉलिडे वीक में सेक्रेड गेम्स भी आ रही है ऐसे में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी स्टारर वेबसीरीज पहले से ही बॉक्स ऑफिस क्लैश में फंसी तीनों फिल्मों को तगड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. हालांकि सिनेमा और वेब सीरीज के माध्यम अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों का ऑडियंस लगभग एक जैसा है. खासकर शहरों और महानगरों में.

सेक्रेड गेम्स 2 से नुकसान पहुंचने की आशंका इसलिए भी है क्योंकि पहले सीजन को दुनियाभर में सराहना मिली थी. सेक्रेड गेम्स भारत में नेटफ्लिक्स की पहली सीरीज है, जिसे लेकर खूब विवाद हुए. संवादों पर मीम्स बने. राजनीतिक चर्चा भी हुई. पहले सीजन में रोचकता कुछ इस तरह थी कि तमाम लोगों ने एक ही बार में वेब सीरीज के सारे एपिसोड देखें.

लंबे वक्त से सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का हो रहा इंतजार

बताने की जरूरत नहीं कि लंबे वक्त से सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन का इंतजार जो रहा था. अब जिस सीरीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा था उसके आने पर लोग उसे टूटकर देख सकते हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी वेब सीरीज को लेकर आने वाले दिनों में लोगों की दिलचस्पी देखने लायक होगी. साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि भारत में क्या कोई वेब सीरीज सीधे बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को नुकसान भी पहुंचा सकती है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola