नये गाने में ‘अश्लील'' शब्दों के प्रयोग पर हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एक नये गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के आरोप को लेकर पॉप गायक हनी सिंह और निर्माता भूषण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुये कहा था कि उनके गाने […]
चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एक नये गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों के इस्तेमाल के आरोप को लेकर पॉप गायक हनी सिंह और निर्माता भूषण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुये कहा था कि उनके गाने में महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है.
पंजाब के मोहाली जिले के मटौर थाने में यह मामला दर्ज किया गया है. मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गानों के लिए दंड) और धारा 509 (किसी स्त्री की लज्जाभंग करने के आशय से कोई शब्द कहना, भंगिमा बनाना और कार्य करना) लगाई गई हैं.
इसके अलावा सूचना तकनीकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की उचित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया हैं. इससे पहले आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने इस बारे में राज्य के गृह सचिव को सूचित किया था.
गुलाटी ने बताया कि पुलिस को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक शब्दों वाले गीत को राज्य में प्रतिबंधित किया जाना चाहिये. राज्य महिला आयोग ने पुलिस ने इस मामले में 12 जुलाई तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




