ePaper

होमी और सैफ की हैट्रिक

Updated at : 21 Jul 2014 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
होमी और सैफ की हैट्रिक

खबर यह आ रही है कि एक बार फिर होमी अदजानिया और सैफ अली खान की जोडी पर्दे पर धमाल मचाते देखी जा सकती है. जाने माने निर्देशक होमी के साथ सैफ अब तीसरी बार काम करने वाले हैं. सैफ और होमी की जोडी इससे पहले भी पर्दे पर लोगों का दिल जीत चुकी है. […]

विज्ञापन

खबर यह आ रही है कि एक बार फिर होमी अदजानिया और सैफ अली खान की जोडी पर्दे पर धमाल मचाते देखी जा सकती है. जाने माने निर्देशक होमी के साथ सैफ अब तीसरी बार काम करने वाले हैं.

सैफ और होमी की जोडी इससे पहले भी पर्दे पर लोगों का दिल जीत चुकी है. शायद यहीं वजह है कि एक बार फिर से होमी ने अपनी आने वाली फिल्‍म के लिए छोटे नवाब को ही चुना. सैफ और होमी इससे पहले बीइंग साइरस (2006) और कॉकटेल(2012) में साथ काम कर चुके हैं.

‘कॉकटेल’ के सक्‍सेस के बाद होमी और सैफ ने एक बार फिर से साथ काम करने का मन बना लिया था, लेकिन फिल्‍म में सैफ के ऑपोजिट को-स्‍टार कौन होंगी यह अभी तक तय नहीं किया जा सका था.

एक इंटरव्‍यू में सैफ ने कहा कि ‘फिल्‍म की सूटिंग इस साल नवंबर में शुरू होने वाली है, इसकी सुटिंग ऑस्‍ट्रेलिया में होगी’. उन्‍होंने मजा लेते हुए कहा कि यह एक कॉमेडी फिल्‍म है लेकिन ‘हमसक्कल्‍स’ के जैसी फन्‍नी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola