ePaper

फिल्म ''आर्टिकल 15'' के विरोध में कानपुर में ब्राहमणों का विरोध प्रदर्शन, शो रद्द

Updated at : 29 Jun 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म ''आर्टिकल 15'' के विरोध में कानपुर में ब्राहमणों का विरोध प्रदर्शन, शो रद्द

कानपुर: आयुष्‍मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के विरोध में शुक्रवार दोपहर कई ब्राहमण संगठनों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर यहां धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते फिल्म के शो रद्द किए गए. पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ‘ फिल्म के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुये जेड स्कवायर मल्टीप्लेक्स समेत […]

विज्ञापन

कानपुर: आयुष्‍मान खुराना की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के विरोध में शुक्रवार दोपहर कई ब्राहमण संगठनों ने मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर यहां धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते फिल्म के शो रद्द किए गए. पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि ‘ फिल्म के विरोध में प्रदर्शनों को देखते हुये जेड स्कवायर मल्टीप्लेक्स समेत सभी सिनेमाघरों में फिल्म के शोर रद्द करवा दिये गये. सिनेमा हालों में जैसे ही फिल्म शुरू हुई बाहर विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गया और जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था.’

एसपी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राहमण एकता परिषद, सर्व ब्राहमण सभा जैसे कई ब्राहमण संगठनों ने फिल्म के अभिनेता और निर्माता निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी की और फिल्म के पोस्टर फाड़ दिये.

उन्होंने बताया कि मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हाल के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. गौरतलब है कि फिल्‍म का डायरेक्‍शन अनुभव सिन्‍हा ने किया है और फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है.

फिल्‍म की कहानी की बात करें तो यह तीन नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और मर्डर के इर्द-गिर्द घूमती हैं. फिल्‍म में आयुष्‍मान खुराना के अलावा फिल्‍म में ईशा तलवार मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सयानी गुप्‍ता और मोहम्‍मद जीशान आयूब मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म 28 जून को रिलीज हो चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola