ePaper

अजय देवगन जब किसी पराई महिला को देखते हैं? ऐसा होता है काजोल का रियेक्‍शन

Updated at : 15 May 2019 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
अजय देवगन जब किसी पराई महिला को देखते हैं? ऐसा होता है काजोल का रियेक्‍शन

अजय देवगन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्‍म में तब्‍बू और रकुल प्रीत भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ‘दे दे प्‍यार दे’ इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्‍म में एक्‍टर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रहे हैं जो अपने से […]

विज्ञापन

अजय देवगन इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्‍म में तब्‍बू और रकुल प्रीत भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ‘दे दे प्‍यार दे’ इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्‍म में एक्‍टर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रहे हैं जो अपने से आधी उम्र की लड़की को डेट करता है. अभिनेत रकुल प्रीत को डेट करते नजर आयेंगे. हाल ही में अजय देवगन ने इस फिल्‍म के बारे में और अपनी पत्‍नी काजोल को एक दिलचस्‍प खुलासा किया.

हाल ही में एक इवेंट में जब अजय देवगन से पूछा गया कि जब उनकी पत्‍नी और एक्‍ट्रेस काजोल उन्‍हें किसी दूसरी महिला की तरफ देखते हुए पकड़ लेती हैं तो उनका रियेक्‍शन कैसा होता है ? अजय ने इसका दिलचस्‍प जवाब दिया.

अजय देवगन ने बताया, अगर काजोल उन्‍हें ऐसा करते हुए पकड़ लेती हैं तो वो मुझे कोई कमेंट पास करेगी, जो कोई जोक होगा. साथ ही एक्‍टर ने बताया कि फिल्‍म के ट्रेलर से काजोल को कोई एतराज नहीं है. वे जानती हैं कि इंडस्‍ट्री कैसे काम करती है.

जब अजय देवगन से पूछा गया कि क्‍या वो कभी ऐसे रिलेशनशिप में रहे हैं जैसा किरदार वे फिल्‍म में निभा रहे हैं ? इसका जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा,’ कभी नहीं.’ हालांकि अजय देवगन ने स्‍वीकार किया कि वे महिलाओं की तरफ आकर्षित जरूर हुए हैं. उन्‍होंने कहा- यह नॉर्मल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola