अजय देवगन-सलमान खान को लेकर तब्बू ने कही ऐसी बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2019 7:39 AM
तब्बू इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में कपिल शर्मा के शो में तब्बू ने अजय देवगन संग अपनी गहरी दोस्ती को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई थीं. अपने तीन दशक लंबे करियर […]
तब्बू इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में कपिल शर्मा के शो में तब्बू ने अजय देवगन संग अपनी गहरी दोस्ती को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई थीं. अपने तीन दशक लंबे करियर में तब्बू ने केवल बॉलीवुड में नाम ही नहीं कमाया बल्कि सलमान खान और अजय देवगन जैसे दोस्त भी कमाये हैं. उनका कहना है कि दोनों के साथ उनकी प्रगाढ़ दोस्ती है.
अभिनेत्री का कहना है कि सलमान और अजय उनके सह-कलाकार से अब उनका परिवार बन गये हैं और उनका मानना है कि यह रिश्ता वह कभी टूटने नहीं देंगी.
तब्बू ने कहा, ‘ ये मेरी जिंदगी के गहरे रिश्ते हैं। ये मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं क्योंकि मेरी अधिकतर जिंदगी मेरे काम से ही जुड़ी रही है। ये वे लोगे हैं जिनसे मेरी मुलाकात काम के दौरान हुई. ये वे लोग हैं जो मुझे पता है कि किसी भी तरह मुझे टूटने नहीं देंगे। वे मेरे परिवार की तरह है.’
तब्बू और अजय की आने वाली फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ इस शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. इसमें तब्बू, अजय की पूर्व पत्नी बनी है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










