ePaper

मलयालम और बंगला फिल्मों में काम करेंगी हॉट विद्या

Updated at : 10 Jul 2014 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
मलयालम और बंगला फिल्मों में काम करेंगी हॉट विद्या

मुंबई:बॉलीवुड में ऊ ला ला गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन मलयालम और बंगला फिल्मों में अपना भाग्य आजमा सकतीं हैं. खबरों की माने तो पहले भी उन्हें दक्षिण भारत से फिल्म के ऑफर मिल चुके हैं लेकिन योजना संबंधी कमी के कारण वह फिल्में नहीं कर पायी. विद्या कहती […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड में ऊ ला ला गर्ल के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री विद्या बालन मलयालम और बंगला फिल्मों में अपना भाग्य आजमा सकतीं हैं. खबरों की माने तो पहले भी उन्हें दक्षिण भारत से फिल्म के ऑफर मिल चुके हैं लेकिन योजना संबंधी कमी के कारण वह फिल्में नहीं कर पायी.

विद्या कहती हैं कि मराठी, बंगला और मलयालम फिल्म की पटकथाओं ने उन्हें उत्साहित किया. लेकिन आगे की योजना के चलते तारीखें मेल नहीं खा पाती. विद्या दक्षिण भारत की फिल्में करने के लिए तैयार हैं. विद्या का कहना है कि अगर किसी अच्छी कहानी के लिए उन्हें संजीदगी से ऑफर किया जाएगा तो वो जरूर गौर करेंगी.

विद्या ने अपने अभिनय से फैंस का काफी मनोरंजन किया है. उनकी फिल्म बॉबी जासूस लोगों को काफी अच्छी लग रही है. फिल्म डर्टी पिक्चर में उनके बोल्ड रोल की चर्चा काफी हुई. इसमें उन्होंने काफी हॉट पोज देकर फैंस को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola