किंग खान को फ्रांस का शीर्ष नागरिक सम्मान

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान को फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान नाइट ऑफ द लीजन ऑफ आनर से नवाजा गया.फ्रांस के विदेश मंत्री लौरेंट फेबियस ने शाहरुख को यहां एक समारोह में इस सम्मान से नवाजा. शाहरुख ने इस मौके पर कहा, मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये शुक्रगुजार हूं. आज मेरी मां का जन्मदिन […]
मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान को फ्रांस के शीर्ष नागरिक सम्मान नाइट ऑफ द लीजन ऑफ आनर से नवाजा गया.फ्रांस के विदेश मंत्री लौरेंट फेबियस ने शाहरुख को यहां एक समारोह में इस सम्मान से नवाजा.
शाहरुख ने इस मौके पर कहा, मैं इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिये शुक्रगुजार हूं. आज मेरी मां का जन्मदिन है और यदि वह जिंदा होती तो मुझे यह सम्मान पाते देख बहुत खुश होती. मैं सिर्फ अपने लिये नहीं बल्कि सैकडों फिल्मकारों की ओर से यह सम्मान ग्रहण कर रहा हूं. इससे पहले अमिताभ बच्चन को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




