जिया खान मौत मामले में सामने आना चाहिए सत्य:कोर्ट

Updated at : 02 Jul 2014 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
जिया खान मौत मामले में सामने आना चाहिए सत्य:कोर्ट

मुंबई:बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जिया खान की मां राबिया खान की याचिका की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की, ‘क्या जिया खान ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गयी. सत्य सामने आना चाहिए.’ राबिया ने याचिका में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री जिया को मारा गया है तथा उन्होंने इस मामले की जांच […]

विज्ञापन

मुंबई:बंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को जिया खान की मां राबिया खान की याचिका की सुनवाई करते हुए टिप्पणी की, ‘क्या जिया खान ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गयी. सत्य सामने आना चाहिए.’ राबिया ने याचिका में आरोप लगाया कि उसकी पुत्री जिया को मारा गया है तथा उन्होंने इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर सीबीआइ को देने की मांग की है.

न्यायमूति वीएम कनाडे एवं न्यायमूर्ति पीडी कोडे की खंडपीठ ने सरकारी वकील पूर्णिमा कंथारिया से कहा कि 3 जुलाई को मामले की जांच के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जाये, ताकि मामले के बारे में अंतत: फैसला किया जा सके. अदालत ने यह भी पूछा कि क्या एक साल पहले घर में अभिनेत्री को जब मृत पाया गया था तो उससे पूर्व क्या उसने शराब पी थी और यदि पी तो उसकी क्या मात्र थी.

न्यायाधीशों ने अभिनेत्री की ठोडी तथा शरीर के अन्य हिस्सों में पाये गये चोट के निशानों के बारे में भी पूछा. राबिया ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि जिया की हत्या की गयी थी और जैसा पुलिस दावा कर रही है, उसने आत्महत्या नहीं की. उन्होंने अपने इस दावे के पक्ष में निजी विशेषज्ञों के फारेंसिक एवं मेडिकल साक्ष्य पेश किये कि यह हत्या का मामला है. अभिनेत्री की मौत की विशेष जांच दल या सीबीआई से कराने की मांग करती आ रही राबिया ने आज इस बात पर बल दिया कि जांच को सीबीआइ को स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola