Triple Talaq पर बनी फिल्म Code Blue का Berlin Film Festival में Premier

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 9:07 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘कोड ब्लू’ बर्लिन फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी. अलीना खान ने कहा कि उनकी फिल्म ‘कोड ब्लू’ ऐसे तीन शब्दों को दिखाने का प्रयास करती है जिससे ‘तीन सेंकंड में लाखों महिलाओं की जिंदगियां तबाह’ हो जाती हैं. यह फिल्म राहत काजमी फिल्म्स के सहयोग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : तीन तलाक के मुद्दे पर आधारित फिल्म ‘कोड ब्लू’ बर्लिन फिल्म महोत्सव में प्रदर्शित होगी. अलीना खान ने कहा कि उनकी फिल्म ‘कोड ब्लू’ ऐसे तीन शब्दों को दिखाने का प्रयास करती है जिससे ‘तीन सेंकंड में लाखों महिलाओं की जिंदगियां तबाह’ हो जाती हैं.

यह फिल्म राहत काजमी फिल्म्स के सहयोग से बनी है. इसमें आलोकनाथ, ऋषि भूटानी, सुष्मिता मुखर्जी और अलीना खान मुख्य भूमिका में हैं. खान का कहना है कि वह चाहती हैं कि फिल्मों में उन महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला जाए, जिनकी जिंदगी तीन तलाक की वजह से तबाह हो गई.

अलीना खान के लिए यह फिल्म बनाना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें हर कदम पर विरोध झेलना पड़ा. उन्होंने कहा, लेकिन मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा. बदलाव की जरूरत के बारे में बात करने से कुछ नहीं होता, आपको बदलाव करने की जरूरत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola