#TotalDhamaalTrailer : मजेदार है अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर, माधुरी दीक्षित का खास अंदाज

अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है. जिसमें एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ नजर आ रहा है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म आपको हंसने पर मजबूर कर देगी. […]
अजय देवगन की फिल्म ‘टोटल धमाल’ का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है. जिसमें एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ नजर आ रहा है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं. ट्रेलर से साफ है कि यह फिल्म आपको हंसने पर मजबूर कर देगी.
ट्रेलर की शुरुआत होती है 50 करोड़ के राज के साथ जिसे पाने के लिए सभी एकदूसरे को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. पूरी टीम पैसे के लालच में जनकपुर पहुंचने की कोशिश में लग जाती है. फिल्म की कहानी भी ऐसे ही आगे बढ़ती है.
बता दें कि धमाल की पहली सीरीज साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल डबल धमाल भी बनाया गया था. टोटल धमाल में क्रिस्टिल नामक एक बंदरिया भी एक्टिंग कर रही हैं जो हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.
इससे पहले भी फिल्म के कई फनी पोस्टर्स शेयर किये गये थे. एक फोटो में अजय देवगन जहां शेर के साथ रैंपवॉक करते नजर आये थे. वहीं अरशद वारसी फन खोलकर बैठे सांप के सामने डरते नजर आ रहे हैं. यह फिल्म ‘धमाल’ सीरीज की तीसरी फिल्म है. फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




