अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के घर में चोरी , नौकरानी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 2:53 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के घर पर काम करनेवाली नौकरानी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अभिनेत्री पिछले हफ्ते से मुंबई से बाहर गई थीं. वे हाल ही में मुंबई लौटीं तो पता चला कि उनका सोने का […]
बॉलीवुड अभिनेत्री मौसमी चटर्जी के मुंबई स्थित घर में चोरी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने अभिनेत्री के घर पर काम करनेवाली नौकरानी को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अभिनेत्री पिछले हफ्ते से मुंबई से बाहर गई थीं. वे हाल ही में मुंबई लौटीं तो पता चला कि उनका सोने का कंगन गायब है कि जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है. उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई.
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मौसमी चटर्जी के घर में चार नौकर है जिसमें से तीन महिलायें हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस सभी नौकरों से पूछताछ करने लगी तो पुलिस को पता चला कि एक नौकरानी सुनीता गुरुवार को काम पर नहीं आई थीं.
रिपोर्ट में आगे बताया गया है, सुनीता हर रोज सुबह आठ बजे आती थी और शाम 6 बजे वापस लौट जाती थी. पुलिस ने एक कॉस्टेबल को सांताक्रूज भेजा लेकिन वो घर पर नहीं मिलीं. लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि वो सोनार के पास गई हुई हैं. सुनीता कंगन बेचने में सफल होती इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.’
स्पॉटब्वॉय के अनुसार, पुलिस का कहना है कि सुनीता पिछले 10 साल से अभिनेत्री के घर पर काम कर रही है और उन्हें उसपर बहुत भरोसा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










