मशहूर अभिनेता कादर खान का निधन, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2019 10:36 AM
जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसंबर को निधन हो गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे. उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा.खान के बेटे सरफराज ने कहा, ‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए. […]
जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का 31 दिसंबर को निधन हो गया. 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे. खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे. उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा.खान के बेटे सरफराज ने कहा, ‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए. लंबी बीमारी के बाद 31 दिसम्बर शाम छह बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया. वह दोपहर को कोमा में चले गए थे. वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे.’ कादर खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा है.
उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा. हमारा सारा परिवार यहीं हैं और हम यहीं रहते हैं इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं.’
कादर खान के बेटे सरफराज ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,’ पिछले कुछ महीने से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और पिछले कुछ दिनों से वे अस्पताल में थे. हमने हरसंभव कोशिश की लेकिन उन्हें जाने से रोक न सके. वे बहुत ही प्यारे इंसान थे और उस इंसान से वे प्यार करते थे जो उनकी जिंदगी का हिस्सा है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










