ePaper

भोजपुरी सेंसेशन ने इस अंदाज में किया सलमान खान को बर्थडे विश

Updated at : 27 Dec 2018 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी सेंसेशन ने इस अंदाज में किया सलमान खान को बर्थडे विश

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों बटोर रही है. उन्‍होंने बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है. आम्रपाली ने अपने इंस्‍टाग्राम पर सलमान खान की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे ब्‍लू टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. इस तसवीर के […]

विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों बटोर रही है. उन्‍होंने बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया है. आम्रपाली ने अपने इंस्‍टाग्राम पर सलमान खान की एक तसवीर शेयर की है जिसमें वे ब्‍लू टीशर्ट में नजर आ रहे हैं. इस तसवीर के साथ आम्रपाली ने एक बेहद ही प्‍यारा कैप्‍शन भी लिखा है. उन्‍होंने लिखा- ‘हैप्‍पी बर्थडे माइ जान.’ आम्रपाली दुबे के कैप्‍शन से साफ है कि वो सलमान की बहुत बड़ी फैन हैं.

बता दें कि सलमान खान का आज 53वां जन्‍मदिन है. उन्‍होंने अपना जन्‍मदिन अपने करीबी दोस्‍तों और परिवारवालों के साथ पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में बनाया. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Br3TzDoHe9-/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

पिछले दिनों आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो पोस्‍ट किया था जिसमें वे सुपरस्‍टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को बड़े ही अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया था. बता दें कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में सुपरस्‍टार निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी काफी हिट है.

https://www.instagram.com/p/Bqor7awH4LY/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस बीच ऐसी अफवाहें भी उड़ी थी कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी फिल्‍मों से बाहर अब रीयल लाईफ में भी पहुंच चुकी है. इन अफवाहों को तब और हवा मिली थी जब आम्रपाली ने इंस्‍टाग्राम पर स्‍वीकार किया था कि वो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि उन्‍हें इस बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola