#URITrailer: ''ये नया हिंदुस्तान घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'', ''उरी'' का जबरदस्त ट्रेलर जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Dec 2018 11:20 AM
विक्की कौशल की आनेवाली फिल्म ‘उरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी मुख्य भूमिका है. देश की बड़ी घटनाओं में से एक इस घटना को फिल्म के […]
विक्की कौशल की आनेवाली फिल्म ‘उरी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म में विक्की कौशल के अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्हारी और मोहित रैना भी मुख्य भूमिका है. देश की बड़ी घटनाओं में से एक इस घटना को फिल्म के जरिये दिखाने की कोशिश की गई है. बीते दिनों ही इस फिल्म का टीजर सामने आया था जिसकी दर्शकों ने जमकर तारीफ की थी. फिल्म के हर सीन में कलाकारों के चेहरे पर एक जबरदस्त जज्बा दिखता है.
ट्रेलर में एक दमदार डायलॉग है- ये नया हिंदुस्तान, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.’ ट्रेलर में विक्की कौशल दुश्मनों पर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी का किरदार भी दमदार दिख रहा है.
फिल्म के डायलॉग्स ही नहीं बल्कि ट्रेलर के बैकग्राउंड में चल रहा गाना भी जोश भर देने वाला है. इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धार है जिन्होंने इसे लिखा भी है.
यहां भी पढ़ें : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख काे जीरो बनानेवाले फिल्मकार का खास इंटरव्यू…
यहां भी पढ़ें : कैटरीना कैफ से किस लेकर सलमान संग जमकर झूमे शाहरुख खान, VIDEO
इसके निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं. फिल्म अगले साल 11 जनवरी को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










