ePaper

सुष्मिता सेन अगले साल ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन संग कर सकती हैं शादी!

Updated at : 09 Nov 2018 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सेन अगले साल ब्‍वॉयफ्रेंड रोहमन संग कर सकती हैं शादी!

सुष्मिता सेन इनदिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों खुलकर सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ दिनों पहले तक दोनों अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश करते रहे लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब ये खबर सामने आ रही है कि […]

विज्ञापन

सुष्मिता सेन इनदिनों अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं. दोनों खुलकर सामने आ रहे हैं. हालांकि कुछ दिनों पहले तक दोनों अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश करते रहे लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब ये खबर सामने आ रही है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. हाल ही में सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल, एकता कपूर की दीपावली पार्टी में नजर आये थे. अब खबरें आ रही है कि दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

एक खबर के मुताबिक, सुष्मिता अब अपने इस रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने की सोच रहे हैं. सुष्मिता के करीबी दोस्त ने बताया है कि दोनों अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाह रहे हैं.

एक सूत्र ने बताया है कि, ‘सुष्मिता और रोहमन दो महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों एक फैशन गाला में मिले थे और साथ में काफी एंजॉय किया था. दोनों ने साथ में अपनी शादी को लेकर प्लान किया. दोनों अगले साल तक सर्दियों में शादी कर सकते हैं.

सुष्मिता सेन ने हाल ही में कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं जिसमें वो रोहमन की बांहों में लेटी हुई नजर आ रही हैं और सुष्मिता की दोनों बेटियां उनके पास ही बैठी हंसी-मजाक कर रही हैं. यह तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर के सामने आने के बाद ही ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों जल्‍द ही विवाह बंधन में बंध सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola