ePaper

#HappyBirthdaySRK : गौरी की तलाश में जब मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, चुपके से फ्रेश होने के लिए घुसे ताज होटल में फिर...

Updated at : 02 Nov 2018 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
#HappyBirthdaySRK : गौरी की तलाश में जब मुंबई पहुंचे शाहरुख खान, चुपके से फ्रेश होने के लिए घुसे ताज होटल में फिर...

मुंबई : बॉलीवुड के ‘किंग’ यानी शाहरुख खान शुक्रवार को अपना 53वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. शाहरुख के रियल लाईफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी साल 1984 से शुरू होती है और गौरी को वह अपना बनाने में कामयाब भी होते हैं. हम यहां आपको दोनों की लव स्टोरी का एक किस्सा बताने […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के ‘किंग’ यानी शाहरुख खान शुक्रवार को अपना 53वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. शाहरुख के रियल लाईफ की बात करें तो उनकी लव स्टोरी साल 1984 से शुरू होती है और गौरी को वह अपना बनाने में कामयाब भी होते हैं. हम यहां आपको दोनों की लव स्टोरी का एक किस्सा बताने जा रहे हैं. बात उन दिनों की है जब शाहरुख की पोसेसिवनेस से परेशान होकर गौरी उन्हें दिल्ली में छोड़कर बिना बताए मुंबई पहुंच चुकी थी.

शाहरुख को यह बात जब पता चली तो वे गौरी की तलाश में अपने दोस्त को साथ मुबंई पहुंचे. मुंबई में पहले दो दिन शाहरुख अपने एक दोस्त के फ्लैट में रहे लेकिन उनके दिन अच्छे नहीं चल रहे थे. तीसरे दिन की बात है दोस्त के माता-पिता फ्लैट में आ गये और मुंबई में उनकी तीसरी रात वीटी स्टेशन के पास एक बेंच पर गुजारी.

#HappyBirthdayShahRukhKhan: …और शाहरुख बन गये ‘किंग ऑफ रोमांस’

उस रात को उनके दोस्त आज भी नहीं भूले हैं. लेखक मुश्ताक शेख की किताब ‘शाहरुख कैन’ में शाहरुख के दोस्त बेनी ने इन यादों को ताजा किया और कहा कि सुबह जब हम उठे तो पास के ताज होटल में मरम्मत का काम चल रहा था. हम चुपके से होटल के बाथरूम में घुस गये. बाथरूम में घुसने का हमारा उद्देश्‍य पूरा हुआ और हम वहां फ्रेश होकर बाहर आये.

शाहरुख के दोस्त बेनी ने कहा कि इसके बाद हम मरीन ड्राइव पहुंचे और यहीं शाहरुख ने मेरे सामने कहा- एक दिन मैं इस शहर पर राज करूंगा… फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा की लिखी शाहरुख की जीवनी ‘King of Bollywood’ में भी बेनी ने दोस्त शाहरुख के साथ बिताये समय को याद किया है. उन्होंने कहा कि मैं कसम खाकर कहता हूं शाहरुख ने ऐसा कहा था. मैंने उसकी बात सुन रहा था और जब बोर हो गया तो उससे कहा था कि चुप हो जाओ, बकवास मत करो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola