पत्नी को था कैंसर, बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने खुद रखा करवा चौथ का व्रत और...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2018 9:22 AM
मुंबई : बॉलीवुड आयुष्मान खुराना ने भी शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखा. उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए यह व्रत रखा. यहां चर्चा कर दें कि ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर की कोशिकाएं विकसित होती गयी थी, जिसके कारण वह अपने पति आयुष्मान के लिए व्रत नहीं रख सकी हैं. आयुष्मान […]
मुंबई : बॉलीवुड आयुष्मान खुराना ने भी शनिवार को करवा चौथ का व्रत रखा. उन्होंने अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए यह व्रत रखा. यहां चर्चा कर दें कि ताहिरा के राइट ब्रेस्ट में कैंसर की कोशिकाएं विकसित होती गयी थी, जिसके कारण वह अपने पति आयुष्मान के लिए व्रत नहीं रख सकी हैं.
#KarvaChauth pic.twitter.com/MDFtUPQrqN
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 27, 2018
आयुष्मान ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी हथेली की तस्वीर शेयर की जिसमें हिंदी में मेंहदी से ताहिरा का नाम साफ नजर आ रहा था. तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में आयुष्मान ने लिखा, वह इस बार व्रत नहीं कर सकतीं, लेकिन मैं अपने पति धर्म का पालन करूंगा और करवा चौथ का व्रत रखूंगा. पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए. करवा चौथ.
गौर हो कि ताहिरा ने 22 सितंबर को अपनी बीमारी के बारे में खुलासा किया था.
यदि आपको याद हो तो, ‘विकी डोनर ‘ और ‘दम लगा के हईशा ‘ जैसी फिल्मों से खास पहचान रखने वाले आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने 22 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर खुद के ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होने की खबर साझा की थी.
Fasting for you is fun. #KarvaChauth pic.twitter.com/AiYIqDyGaG
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) October 27, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










