यौन उत्पीड़न मामला : नाना पाटेकर को समन करने से पहले चश्मदीदों के बयान दर्ज करेगी पुलिस

मुंबई : तनुश्री दत्ता की ओर से दर्ज कराए यौन शोषण के मामले में नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों को समन करने से पहले पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज करेगी. गौरतलब है कि दत्ता ने पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया […]
मुंबई : तनुश्री दत्ता की ओर से दर्ज कराए यौन शोषण के मामले में नाना पाटेकर और अन्य तीन लोगों को समन करने से पहले पुलिस चश्मदीदों के बयान दर्ज करेगी. गौरतलब है कि दत्ता ने पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है. अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जांच अभी प्राथमिक स्तर पर है। यह 10 वर्ष पुराना मामला है, इसलिए पुलिस को पहले सभी तथ्यों की पुष्टि करनी होगी.
उन्होंने कहा, ‘‘जांच के हिस्से के रूप में, हम आरोपियों को समन करने से पहले सभी चश्मदीदों का बयान दर्ज करेंगे. दत्ता ने शनिवार को दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गीत की शूटिंग के दौरान पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि वह कोई भी असहज, अश्लील स्टेप नहीं करेंगी.
दत्ता ने दावा किया कि उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आर्चाय से भी इसकी शिकायत की थी लेकिन उन पर वे दृश्य करने का दबाव बनाया गया, जिसमें पाटेकर को उन्हें गलत तरीके से छुना था और जो अंतरंग थे. शिकायत के आधार पर बुधवार रात उपनगरिय ओशिवारा पुलिस थाने में पाटेकर, गणेश और फिल्म के निर्माता समी सिद्दकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि भादंवि की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




