विकास बहल मामले पर रितिक ने तोड़ी चुप्‍पी, कहा- ऐसे गंभीर दुर्व्यवहार के दोषी संग काम करना असंभव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 10:22 AM

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘सुपर 30‘ के अभिनेता रितिक रोशन ने फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘इस तरह के गंभीर दुर्व्यवहार के दोषी’ के साथ काम करना ‘असंभव’ है. रितिक ने नपे तुले शब्दों में कहा कि वह यहां नहीं थे इसलिए उन्हें मामले […]

विज्ञापन

मुंबई : फिल्म ‘सुपर 30‘ के अभिनेता रितिक रोशन ने फिल्म के निर्देशक विकास बहल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि ‘इस तरह के गंभीर दुर्व्यवहार के दोषी’ के साथ काम करना ‘असंभव’ है. रितिक ने नपे तुले शब्दों में कहा कि वह यहां नहीं थे इसलिए उन्हें मामले की थोड़ी बहुत जानकारी है लेकिन उन्होंने फिल्म के निर्माता से स्थिति का आकलन करने को कहा है. रोशन ने ट्विटर पर जारी किए बयान में कहा, ‘‘ऐसे किसी भी गंभीर दुर्व्यवहार के दोषी व्यक्ति के साथ काम करना असंभव है.

उन्‍होंने कहा,’ मैं यहां नहीं था और मुझे मामले की थोड़ी बहुत जानकारी ही है. मैंने ‘सुपर30′ के निर्माता से स्पष्ट तथ्यों का आकलन करने और जरूरत होने पर ठोस कदम उठाने को कहा है.’

उन्होंने कहा, ‘इसे किसी भी तरह से रफा-दफा नहीं करना चाहिए. सभी सिद्ध अपराधियों का सजा दी जानी चाहिए और पीड़ितों को सशक्त करना चाहिए और बोलने की ताकत देने चाहिए.’ विकास बहल ‘फैंटम फिल्म्स’ का हिस्सा हैं. प्रोडक्शन हाउस की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने पिछले साल निर्देशक विकास बहल पर गोवा की यात्रा के दौरान उसके साथ अनुचित तरीके से व्यवहार करने का आरोप लगाया था.

‘हफपोस्ट इंडिया’ में हाल में छपे एक लेख में पूर्व महिला कर्मचारी ने आरोपों को दोहराते हुए मई 2015 की घटना के बारे में विस्तार से बताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola