ePaper

राज कपूर की बेटी से राजीव गांधी का ब्याह कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी लेकिन...

Updated at : 30 Sep 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
राज कपूर की बेटी से राजीव गांधी का ब्याह कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी लेकिन...

नयी दिल्ली : राजनीति में प्रभावशाली गांधी-नेहरू परिवार और फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार की करीबी जगजाहिर है, मगर यह कम ही लोगों को पता होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी जानेमाने अभिनेता दिवंगत राज कपूर की बेटी से कराना चाहती थीं. पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राजनीति में प्रभावशाली गांधी-नेहरू परिवार और फिल्मी दुनिया के दिग्गज कपूर परिवार की करीबी जगजाहिर है, मगर यह कम ही लोगों को पता होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी जानेमाने अभिनेता दिवंगत राज कपूर की बेटी से कराना चाहती थीं.

पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब ‘नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच गहरी दोस्ती थी और इंदिरा के मन में भी कपूर परिवार के लिए बहुत आदर एवं सम्मान था. किताब के मुताबिक, इंदिरा चाहती थीं कि दोनों परिवारों के बीच का रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़े और इसलिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शादी राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराने की सोची.

अपनी किताब में रशीद लिखते हैं, ‘‘ऐसा नहीं है कि इंदिरा गांधी को बॉलीवुड से जुड़ी बहू की तलाश थी या ‘स्टार’ जैसी चीज से उन्हें कोई लगाव था. उनके दिल में कपूर परिवार के लिए सम्मान और आदर था.’ हालांकि, राज कपूर की बेटी से राजीव गांधी की शादी कराने की इंदिरा गांधी की चाहत पूरी नहीं हो पायी. राजीव जब पढ़ाई के सिलसिले में ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गये तो वहां उनकी मुलाकात सोनिया मायनो (अब सोनिया गांधी) से हुई, दोनों में प्यार हुआ और फिर उन्होंने 1968 में शादी कर ली. रशीद ने अपनी किताब में यह भी बताया है कि राज कपूर की पोती और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर ने 2002 में राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था.

‘ पत्रकार-लेखिका मधु जैन की किताब ‘दि कपूर्स: दि फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा’ और राज कपूर की बेटी ऋतु की किताब ‘राज कपूर स्पीक्स’ का हवाला देते हुए रशीद ने ‘नेता अभिनेता’ में एक और दिलचस्प वाकये का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा कि राज कपूर की फिल्म ‘आवारा’ रिलीज होने के बाद जब देश-विदेश में सुपरहिट हुई तो एक बार नेहरू ने पृथ्वीराज कपूर से पूछा, ‘‘भई ये ‘वैगाबॉंड’ (आवारा) क्या है जो तुम्हारे बेटे ने बनाई है? जब मैं स्टालिन से मिला तो वो पूरे समय इसी के बारे में बातें कर रहा था.’

गौरतलब है कि जोसेफ स्टालिन सोवियत संघ के तानाशाह थे। ‘हैचेट इंडिया’ द्वारा प्रकाशित अपनी किताब में रशीद ने बॉलीवुड सितारों और सियासी दुनिया के करीबी रिश्तों के कई किस्से को दिलचस्प अंदाज में बयान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola