Pink गर्ल तापसी पन्नू ने बताया, कब तक करेंगी बॉलीवुड में ''मनमर्जियां''...

नयी दिल्ली : एक के बाद एक रिलीज होती फिल्मों के साथ तापसी पन्नू भले ही सबसे लोकप्रिय युवा सितारों में से एक बनने की राह पर हों लेकिन उन्हें अब भी यही लगता है कि लोग उन्हें नहीं जानते हैं. 31 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘पिंक’, ‘मुल्क’ और अब हालिया रिलीज ‘मनमर्जियां’ में अपने अभिनय […]
नयी दिल्ली : एक के बाद एक रिलीज होती फिल्मों के साथ तापसी पन्नू भले ही सबसे लोकप्रिय युवा सितारों में से एक बनने की राह पर हों लेकिन उन्हें अब भी यही लगता है कि लोग उन्हें नहीं जानते हैं.
31 वर्षीय अभिनेत्री ने ‘पिंक’, ‘मुल्क’ और अब हालिया रिलीज ‘मनमर्जियां’ में अपने अभिनय से अपनी छाप छोड़ी है. तापसी ने एक साक्षात्कार में कहा, मुझे नहीं लगता कि अपने करियर में आज मैं उस मुकाम पर हूं जहां एक या दो फिल्में करना ठीक है.
सच कहूं तो जब तक हर सिनेप्रेमी मेरे बारे में जान नहीं जाता तब तक मैं एक साल में कई फिल्में करना बंद नहीं करूंगी. मुझे अब भी यही लगता है कि लोग वाकई मेरे बारे में नहीं जानते.
अभिनेत्री ने कहा कि जब मैं अपना दर्शकवर्ग बनाने में सक्षम हो जाऊंगी, तब मैं अपनी पसंद की फिल्में चुनूंगी. तापसी ने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक बनना है.
उन्होंने कहा, फिल्म ‘पिंक’ के बाद मैं किसी फिल्म को ना नहीं कह सकी. मुझे अपने फैसले पर जरा भी पछतावा नहीं है. मैंने गलतियां भी कीं, लेकिन इन फिल्मों ने मुझे खुद को उभारने में मदद की.
‘पिंक’ के बाद मेरे पास ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे मैं अपनी फिल्मोग्राफी से चुन सकूं और कहूं कि अगर मैंने यह फिल्म नहीं की होती तो बेहतर होता. उन्होंने कहा कि मैं एक ‘स्टार’ बनना चाहती हूं.
मैं चाहती हूं कि लोग बिना किसी संदेह के अपनी मेहनत की कमाई मेरी फिल्म के टिकट खरीदने पर खर्च करें और जब ऐसा दिन आ जायेगा तब मुझे लगेगा कि मैं ‘स्टार’ बन गयी हूं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




