120 Bahadur Box Office Collection Day 2: कमजोर ओपनिंग के बावजूद ‘120 बहादुर’ का कमाल, ओपनिंग डे पर इन 14 फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें दूसरे का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Nov 2025 10:46 AM
120 बहादुर, फोटो- इंस्टाग्राम
120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं की. फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला. कमजोर ओपनिंग के बाद भी मूवी ने साल 2025 में रिलीज होने वाली 14 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
120 Bahadur Box Office Collection Day 2: फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की टक्कर रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर ‘मस्ती 4’ से हुई. फिल्म को लेकर एडवांस बुकिंग कोई खास नहीं रही थी और इसका असर मूवी की कमाई पर देखने को मिला. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट से अपना खाता खोला. दूसरे दिन की कमाई का अर्ली आंकड़ा आ गया है. आइए आपको बताते हैं.
जानें ‘120 बहादुर’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, ‘120 बहादुर’ ने 2.35 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. दूसरे दिन मूवी ने 4 करोड़ रुपये कमाए. ये आंकड़े फिलहाल सुबह के है और शाम तक इसके बढ़ने के चांस है. टोटल कमाई मूवी ने 6.25 करोड़ रुपये की कर ली है.
ओपनिंग डे पर ‘120 बहादुर’ ने किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड?
साल 2025 में ‘120 बहादुर’ ने रिलीज हुए 14 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको उन फिल्मों के नाम और कलेक्शन के बारे में बताते हैं-
- हक-1.75 करोड़
- द ताज स्टोरी- 1 करोड़
- द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़
- मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 करोड़ रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
- होमबाउंड- 30 लाख रुपये
- आंखों की गुस्ताखियां-35 लाख रुपये
- निकिता रॉय-22 लाख रुपये
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- फुले- 15 लाख रुपये
मस्ती 4 का कलेक्शन यहां जानें
फिल्म 120 बहादुर के साथ मस्ती 4 रिलीज हुई. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की, लेकिन 120 बहादुर से मस्ती 4 आगे निकल गई. ओपनिंग डे पर रितेश देशमुख की फिल्म ने की 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 1- 2.75 करोड़ रुपये
- Mastiii 4 Box Office Collection Day 2- 0.05 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










