रैंप पर जलवा बिखरने के बाद बोलीं करीना कपूर- 4 साल की उम्र में पहली बार किया था मेकअप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2018 9:42 AM
मुंबई : लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव, 2018 की अंतिम रात को डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के क्रिएशन में सजी करीना कपूर खान ने बेहद रंगीन बना दिया. डे’ सोलेल ने कल शो के अंतिम दिन अपने आने वाले कलेक्शन ‘बाजार’ का प्रिव्यू पेश किया. 22 अगस्त से शुरू हुए इस फैशन वीक में सेलिब्रिटी डिजाइनर मोनिशा […]
मुंबई : लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव, 2018 की अंतिम रात को डिजाइनर मोनिशा जयसिंह के क्रिएशन में सजी करीना कपूर खान ने बेहद रंगीन बना दिया. डे’ सोलेल ने कल शो के अंतिम दिन अपने आने वाले कलेक्शन ‘बाजार’ का प्रिव्यू पेश किया. 22 अगस्त से शुरू हुए इस फैशन वीक में सेलिब्रिटी डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने लैक्मे के इस साल की थीम ‘शेड्स ऑफ दीवा’ से प्रेरित अपना फेस्टिव कलेक्शन पेश किया.
लैक्मे की ब्रांड एम्बेसडर करीना जब जयसिंह के बनाए हुए होलेग्राफिक गाऊन में रैंप पर उतरीं तो नजारा बहुत ही खूबसूरत हो गया. शो के बाद करीना ने कहा, ‘‘मैंने जो परिधान पहने थे, उनके कारण इस बार रैंप पर चलना खास रहा.’
उन्होंने आगे कहा,’ पहली बार मुझे डीवा जैसा महसूस हुआ. यह सबकुछ मोनिशा ने किया. उनका ग्लैमर का जादुई स्पर्श बेहद खूबसूरत है. वह किसी भी महिला को बेहद ‘सेक्सी’ महसूस कराती हैं, जोकि बहुत अच्छी बात है.’ करीना ने शो में लैक्मे के साथ अपना सिग्नेचर रेंज भी लांच किया.
अदाकारा का कहना है, ‘मेकअप एक महिला का सबसे अच्दा दोस्त होता है. हर लड़की को मेकअप पसंद है. मैंने चार साल की उम्र में पहली बार मेकअप किया था. और अब, जब मेरे पास अपना रेंज है, मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मेरे प्रशंसक इसे पसंद करेंगे, यह मेरे दिल के बहुत करीब है. इस रेंज के जरिए हर कोई मुझसे जुड़ सकता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










