13 साल बाद फिर पर्दे पर दिखेगी अभिषेक बच्चन-रानी मुखर्जी की जोड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2018 7:44 AM
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का दौर जारी है. जहां अब एक और सीक्वल बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है. साल 2005 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल कई दिनों से चर्चा में है. आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर […]
बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल का दौर जारी है. जहां अब एक और सीक्वल बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है. साल 2005 में आयी सुपरहिट फिल्म ‘बंटी और बबली’ का सीक्वल कई दिनों से चर्चा में है. आदित्य चोपड़ा निर्मित इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के अलावा अमिताभ बच्चन भी नजर आये थे. जिसके बाद मिली खबरों की मानें तो इस फिल्म का सिक्वल बनने जा रहा है . फिल्म में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की जोड़ी अपना कमाल दिखाते नजर आयेगी.
इस फिल्म को लेकर यह जोड़ी खासा उत्साहित हैं. आपको बता दें, ये जोड़ी पहली भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुकी है जिसमें ‘युवा’ , बस इतना सा ख्वाब है, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘लागा चुनरी में दाग ‘ जैसी फिल्में शामिल हैं.
इस फिल्म के सारे गाने चार्ट बस्टर साबित हुए थे. जो आज भी हिट हैं. आदित्य कई दिनों से यह फिल्म बनाना चाहते थे. लेकिन उन्हें कोई अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिल रही थी. जिसके बाद अब आदित्य को अच्छी स्क्रिप्ट मिल चुकी है. माना जा रहा है इस फिल्म की शूटिंग साल के अंत में शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










