सनी देओल ने बेटे करण के करियर को लेकर कह दी ये बात

Updated at : 22 Aug 2018 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
सनी देओल ने बेटे करण के करियर को लेकर कह दी ये बात

मुंबई : अभिनेता सनी देओल इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘यमला पगला दीवाना 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस कॉमेडी फिल्‍म में सनी देओल के अलावा उनके पिता और दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल नजर आनेवाले हैं. हाल ही में सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के करियर को लेकर दिलचस्‍प बात कही. […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सनी देओल इनदिनों अपनी फिल्‍म ‘यमला पगला दीवाना 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस कॉमेडी फिल्‍म में सनी देओल के अलावा उनके पिता और दिग्‍गज अभिनेता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल नजर आनेवाले हैं. हाल ही में सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के करियर को लेकर दिलचस्‍प बात कही. करण की बॉलीवुड में पहली फिल्म पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन उनका कहना है कि करण को फिल्म उद्योग में अपनी पहचान खुद ही बनानी होगी.

करण अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ‘पल पल दिल के पास’ से करने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ही कर रहे हैं. उन्होंने कहा,‘ जब मैं बॉलीवुड में आया था तो मैं मानिसक रूप से इसके लिए तैयार था.’

सनी देओल ने आगे कहा,’ मैं आश्वस्त हूं कि वह भी अपने तरीके से उसी तरह से आएगा जिस तरह से मैं आया था. बाकी उस पर है कि वह खुद को कैसे पेश करता है, किस तरह की फिल्में चुनता है और अपना काम कैसे करता है.’

देओल ने बताया, ‘एक पिता के तौर पर मैं हमेशा उसके साथ हूं लेकिन मैं उसके लिए चीजें चुन नहीं सकता हूं और और उसके बदले काम नहीं कर सकता हूं. यह हमारे ऊपर होता है कि एक व्यक्ति के तौर पर हम क्या बनते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola