ePaper

VIDEO: शाहरुख खान के बेटे ने की भिखारी बच्‍चे की मदद, फैंस हुए इंप्रेस

Updated at : 07 Aug 2018 2:13 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: शाहरुख खान के बेटे ने की भिखारी बच्‍चे की मदद, फैंस हुए इंप्रेस

शाहरुख खान को लेकर अक्‍सर कहा जाता है कि वे अपने बच्‍चों को अच्‍छी परवरिश देना चाहते हैं जिससे वो अपनी एक अलग पहचान बनायें. अब शाहरुख के बच्‍चों को देखकर लगता है कि उन्‍होंने वाकई बच्‍चों को ऐसी ही अच्‍छी परवरिश दी है. शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान का ए‍क वीडियो वायरल हो […]

विज्ञापन

शाहरुख खान को लेकर अक्‍सर कहा जाता है कि वे अपने बच्‍चों को अच्‍छी परवरिश देना चाहते हैं जिससे वो अपनी एक अलग पहचान बनायें. अब शाहरुख के बच्‍चों को देखकर लगता है कि उन्‍होंने वाकई बच्‍चों को ऐसी ही अच्‍छी परवरिश दी है. शाहरुख के बड़े बेटे आर्यन खान का ए‍क वीडियो वायरल हो रहा है. हाल ही में फ्रेंडशिप डे के मौके पर आर्यन खान अपने दोस्‍तों के साथ बांद्रा स्थित एक होटल पहुंचे थे.

दरअसल, आर्यन खान जब होटल से बाहर आ रहे थे तभी उनके सामने अजीब स्थिति आ गई. मीडिया और लोगों की भीड़ देखकर ए‍क भिखारी आर्यन के पास पहुंचा और पैसे मांगने लगा.

https://www.instagram.com/p/BmINEZdgwws/?utm_source=ig_embed

पहले तो आर्यन ने उसे अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन फिर जेब से कुछ पैसे निकालकर दिये और फिर गाड़ी में बैठ गये. आर्यन की यही दरियादिली फैंस को बेहद आ रही हैं. उनका यह वीडियो सोशल मी‍डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि 5 अगस्‍त को फ्रेंडशिप डे पर आर्यन के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित एक होटल में पहुंचे थे. इस मौके पर आर्यन के साथ दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola