''धड़क'' सांग : बालकनी पर जमकर नाचीं जाह्नवी, ''झिंगाट'' के लिए बोल्ड हुईं श्रीदेवी की बेटी, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 2:05 PM
मुंबई : मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक ‘धड़क’ का नया गाना बुधवार को रिलीज़ किया गया. गाने को फिल्म के लीड किरदार जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पर फिल्माया गया है. गाने में मराठी शब्द ‘झिंगाट’ के साथ ही आपको हिंदी और राजस्थानी भाषा भी सुनने को मिलेगी. लोग इस गाने की जमकर तारीफ करते […]
मुंबई : मराठी फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक ‘धड़क’ का नया गाना बुधवार को रिलीज़ किया गया. गाने को फिल्म के लीड किरदार जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर पर फिल्माया गया है. गाने में मराठी शब्द ‘झिंगाट’ के साथ ही आपको हिंदी और राजस्थानी भाषा भी सुनने को मिलेगी. लोग इस गाने की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. गौर हो कि इससे पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘धड़क’ रिलीज़ किया गया था.
‘झिंगाट’ गाना ‘सैराट’ के इसी बोल के गाने का हिंदी वर्ज़न है जिसे फराह खान ने कोरियॉग्राफ़ किया है. ‘झिंगाट’ गाने के रिलीज़ को लेकर जाह्नवी और ईशान काफी उत्साहित थे. उनकी इस एक्साइटमेंट को दिखाता एक वीडियो धर्मा प्रॉडक्शन्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वीडियो में जाह्नवी और ईशान ‘झिंगाट’ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.
गाने में जश्न का माहौल है, जाह्नवी घर की बालकनी पर नाचती दिख रही हैं, जबकि ईशान आंगन में ठुमके लगा रहे हैं. दोनों स्टार्स आंखों-आखों में इशारे करते नजर आ रहे हैं. गाने के आखिर में कपल लिप-लॉक करता नजर आ रहा है. यहां चर्चा कर दें कि फिल्म 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ईशान जहां ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू कर चुके हैं, वहीं जाह्नवी की यह पहली मूवी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










