अच्छी फिल्में करना चाहतीं हैं सोनाक्षी सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2014 1:53 PM
नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कई मसाला फिल्मों ने भले ही 100 करोड़ का व्यवसाय किया हो लेकिन अब वह लुटेरा जैसी अच्छी भूमिकाएं करके बड़ बजट की मसाला फिल्मों के साथ संतुलन स्थापित करना चाहती हैं. सोनाक्षी ने सलमान खान अभिनीत दबंग फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और […]
नयी दिल्ली : फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की कई मसाला फिल्मों ने भले ही 100 करोड़ का व्यवसाय किया हो लेकिन अब वह लुटेरा जैसी अच्छी भूमिकाएं करके बड़ बजट की मसाला फिल्मों के साथ संतुलन स्थापित करना चाहती हैं.
सोनाक्षी ने सलमान खान अभिनीत दबंग फिल्म से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और उन्होंने राउड़ी राठौड, बुलेट राजा, आर राजकुमार, दबंग 2 और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया है.
उनकी आने वाली फिल्म हॉली डे है जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली है. सोनाक्षी ने बताया मैं लुटेरा जैसी और फिल्मों में काम करना चाहती हूं। मैं वैसी और फिल्मों में काम करना चाहती हूं लेकिन उस जैसी सटीक पटकथा वाली फिल्म कभी कभार ही मिलती है. फिल्मों का चुनाव मैं सावधानी से करती हूं। फिल्म की कहानी अगर मेरे दिल की गहराई तक न पहुंचे तो मैं उसमें काम नहीं करती.
उन्होंने कहा मसाला मनोरंजन वाली फिल्में ऐसी होती हैं कि मैं उन्हें खुद भी देखना और उनका हिस्सा बनना पसंद करती हूं. मुझे लगता है कि मेरा लक्ष्य इन दोनों तरह की फिल्मों में संतुलन बना कर चलना है. फिल्मों में अपनी घरेलू लडकी की छवि के कारण मशहूर सोनाक्षी अपनी आने वाली फिल्म हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी को लेकर उत्साहित हैं. इसमें उन्होंने एक शहरी लडकी का किरदार निभाया है.ए आर मुरुगदास की यह फिल्म छह जून को प्रदर्शित होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










