Race 3 ने पाकिस्तान में पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

Updated at : 26 Jun 2018 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Race 3 ने पाकिस्तान में पहले दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

कराची : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ ने पाकिस्तान में रिलीज के शुरुआती दिनों में कमाई करने वाली फिल्मों का एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया है. ईद की छुट्टियों के एक हफ्ते बाद रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई की है. बॉक्स ऑफिस डिटेल्स वेबसाइट के […]

विज्ञापन

कराची : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ ने पाकिस्तान में रिलीज के शुरुआती दिनों में कमाई करने वाली फिल्मों का एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया है.

ईद की छुट्टियों के एक हफ्ते बाद रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड कमाई की है. बॉक्स ऑफिस डिटेल्स वेबसाइट के मुताबिक ‘रेस थ्री’ ने रिलीज के दिन लगभग 2.25 करोड़ का बिजनेस किया है.

इसी के साथ फिल्म ने ‘एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर’ और पाकिस्तान की बड़ी फिल्म ‘सात दिन मोहब्बत के’ को पीछे छोड़ दिया है.

पाकिस्तान सरकार के ईद की छुट्टियों से दो दिन पहले और एक हफ्ते बाद तक भारतीय फिल्में रिलीज करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म पाकिस्तान में आठ दिन की देरी से रिलीज हुई.

वेबसाइट ने बताया कि ‘रेस थ्री’ की कमाई इस साल पाकिस्तान में रिलीज हुई, किसी भी हिंदी फिल्म के लिहाज से सबसे ज्यादा थी. इसी के साथ पहले दिन इतनी कमाई करने वाली यह तीसरी हिंदी फिल्म बन गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola