''कलंक'' में सिद्धार्थ के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी सोनाक्षी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2018 8:37 AM
मुंबई : बंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में बिजी हैं. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ रॉय कपूर नज़र आने वाले हैं. फिल्म के बारे में एक खबर सामने आयी है […]
मुंबई : बंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों करण जौहर की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग में बिजी हैं. यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ रॉय कपूर नज़र आने वाले हैं.
फिल्म के बारे में एक खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अभिनेता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. सोनाक्षी और सिद्धार्थ के साथ वाले शेड्यूल की शूटिंग इसी हफ्ते से शुरू हो जाएगी.
यहां चर्चा कर दें कि फिल्म ‘कलंक’ एक बड़े बजट की फिल्म है जो कि करण जौहर के होम प्रोडक्शन ‘धर्मा प्रोडक्शन’ के बैनर तले बन रही है. यह 1940 के बैकड्रोप पर आधारित एक एपिक ड्रामा फिल्म हैं.
जानकारी के मुताबिक करण जौहर ने फिल्म सिटी में तैयार पुरानी दिल्ली एक मोहल्ले पर यह सेट बनाया गया जिसमें साथ ही एक अर्टिफिकल महल भी तैयार किया गया है. फिल्म के सेट पर जानी मानी सेट डिज़ाइनर अमृता महल नकई ने किया.
गौर हो कि फिल्म के इस सेट पर करीब 15 करोड़ का खर्च किया गया है. फिल्म ‘2 स्टेट’ का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर अभिषेक वर्मन करेंगे. फिल्म ‘कलंक’ का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला मिलकर कर रहे हैं.
यह एक मेगा बजट फिल्म है जिसे अगले साल 19 अप्रैल को रिलीज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










